फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग से टकराए दो बाइक सवार, तीनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-हालत गंभीर होने पर तीनों बिश्नाह अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। गांव अपर कनहाल के पास बिश्नाह-बड़ी ब्राह्मणा मुख्य सड़क पर सोमवार शाम साढ़े छह बजे सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जतिन कुमार और गौतम कुमार निवासी बिश्नाह मोटरसाइकिल पर बड़ी ब्राह्मणा से बिश्नाह आ रहे थे। अपर कनहाल के पास वे सड़क पार कर रहे बुजुर्ग सूरम चंद से टकरा गए। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज थी जिस कारण हादसा हुआ। बिश्नाह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें