आरएस पुरा। पुलिस ने पीर बाबा के पास चोहला में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कमलजीत सिंह, सुरेश कुमार, अमनदीप, सुरजीत कुमार, सन्नी कुमार और बलविंदर कुमार शामिल हैं। ये सभी चोहला, तहसील आरएस पुरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने छापा मारकर मौके से 5,960 रुपये की सट्टे की रकम और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों पर जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद