फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्राला चालक ने चार वाहनों को रौंदा, दो की मौत, नौ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पीछा कर चालक को दबोचा, पेड़ से बांधा, किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा की घटना, लोगों का चालक को नशे में धुत होेने का लगाया आरोप
भागने पर रोकने पर आरोपी ने लोगों पर राॅड से हमला किया


संवाद न्यूज एजेंसी

बाड़ी ब्राह्मणा/जम्मू। शहर के साथ लगते बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में सोमवार की शाम को नशे में धुत एक ट्राला चालक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौत और नौ घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने भाग रहे ट्राला चालक को जब पकड़ने की कोशिश की तब उसने उन पर राॅड से हमला कर दिया। किसी तरह से उसे दबोच कर पुलिस के हवाले किया गया। एक मृतक ऑटो सवार मोहम्मद जावेद (40) निवासी छायं तालाब समैलपुर के रूप में हुई है, जबकि एक की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा के चार नंबर काला गेट (सीआरपीएफ कैंप के पास) के पास मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे तेज गति से आ रहा ट्राला नंबर एचआर38एबी-9223 वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। उसने एक सवारी वाले ऑटो, एक लोड कैरियर वाले आटो, एक कार व एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्राले की रफ्तार इतनी तेज थी कि उससे सामने आ रही हर चीज को रौंदता हुआ आगे बढ़ रहा था।
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद ट्राला चालक ने भागने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने काला गेट से लेकर बढोडी तक पीछा करने के बाद उसे रोक लिया। गुस्साएं लोगों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है ट्राला ने सवारी ऑटो को सामने की तरफ से टक्कर मारी। जिससे ऑटो चालक और एक सवारी की मौत हो गई। घटना में घायल लोगों को सीआरपीएफ के जवानों, पुलिस और लोगों की मदद से जम्मू मेडिकल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस के अनुसार ट्राला चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




घायलों में ये हैं शामिल

अजय कुमार निवासी स्मैलपुर, जितेंद्र सिंह निवासी मिश्रीवाला जम्मू, पुरुषोत्तम सिंह निवासी स्मैलपुर, अर्जुन कुमार निवासी स्मैलपुर, रविंदर निवासी स्मैलपुर, सुमित कुमार निवासी स्मैलपुर, जबियार निवासी झारखंड मौजूदा निवासी स्मैलपुर, मिथुन निवासी स्मैलपुर, धर्म मंडल निवासी स्मैलपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें