फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत का मिला समाचार, तेजी से घर आ रहे सीआईएसएफ जवान की मौत

विज्ञापन
डोडा में दुर्घटना का शिकार हुआ वाहन - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
डोडा। किश्तवाड़ से अपने घर उधमपुर लौट रहे सीआईएसएफ के जवान की रास्ते में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने पिता की मौत का समाचार सुनकर घर आ रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ में तैनात सीआईएसएफ के जवान मोहम्मद जॉन पुत्र सुल्तान परवेज निवासी क्रोवा उधमपुर लौट रहे थे। चार दिन पहले उन्हें अपने पिता की मौत का समाचार मिला था। उस वक्त उन्हें छुट्टी नहीं मिली थी, इसलिए वह आ न सके। लेकिन, जैसे ही उनकी छुट्टी मंजूर हुई वह अपनी ऑल्टो कार (जेके02एडब्ल्यू-9356) लेकर निकल पड़े। जब वह डोडा में बाटा मोड़ अस्सर के पास पहुंचे तो उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।
पुलिस ने बताया है कि तेज गति से वाहन चलाने की वजह से यह हादसा हुआ है। जवान की कार लगभग 400 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने लोगों की मदद से जवान को घायल अवस्था में बाहर निकाला। साथ ही उसे उपचार के लिए अस्सर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जवान का उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद जवान की मौत हो गई।

डोडा में दुर्घटना का शिकार हुआ वाहन- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें