फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन नाला में गिरा एक की मौके पर ही मौत , 1 माह के भीतर इसी स्थान पर पांच सड़क हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। डोडा-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को अस्सर के निकट खिलानी नाले में एक मारुति कार (जेके 02टी-5058) जा गिरी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही सामाजिक संस्था अबाबील और पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य शुरू किया और कार को नाले से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक युवक की मौके हो चुकी थी। मृतक की पहचान आशिक हुसैन पुत्र गुलाम शाह निवासी अक्रमम बाद डोडा के रूप में हुई है।
बीते एक माह में इसी नाले में पांच सड़क हादसे हो चुके हैं, और छह लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस स्थान पर ट्रैफिक कर्मचारियों को रखना चाहिए। ताकि, ऐसी दर्दनाक दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें