फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा के प्रेम नगर में सड़क हादसा, बाइक सवार लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेम नगर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार लापता हो गया है। उसकी पहचान बिट्टू कुमार पुत्र स्वामी राज निवासी काल चंदा (किश्तवाड़) के रूप में हुई है। वह भद्रवाह में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था और जन्माष्टमी पर घर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर बाद दो से तीन बजे के बीच प्रेमनगर स्थित मंदिर के पास एक बाइक (जेके 17-8592) हादसे का शिकार हो गई है। मगर बाइक सवार का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची मगर बाइक तो वहां थी, लेकिन सवार गायब था। सनद रहे कि राजमार्ग के साथ बहने वाली चिनाब नदी में युवक के गिरने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें