रामबन। डोडा के काशीगढ़ पुलिस पोस्ट के अंतर्गत एक युवक ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला है। उसकी पहचान दया राम (28) पुत्र वेद राज निवासी पसरी कुमैत (रामबन) के रूप में हुई है। डोडा की काशीगढ़ तहसील के चांदनी डंडला इलाके में स्थित ससुराल आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का जिला अस्पताल रामबन में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।