फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह में दो सड़क हादसों में दो भाइयों सहित तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक शारोरा निवासी सुनील सिंह (27) पुत्र गिरधारी लाल व उसका भाई अजित सिंह (25) बाइक (जेके 02 बीएफ-4757) पर भद्रवाह से शारोरा की ओर जा रहे थे। भद्रवाह-चिंता मार्ग पर कोटली नाले के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो कर खाई की तरफ गिर गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

एसएचओ भद्रवाह शमीम अहमद ने पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एसडीएच भद्रवाह पहुंचाया। दूसरा हादसा मंगलवार अलसुबह सदर बाजार में हुआ, जहां एक स्कूटी के खंभे से टकराने से गुलाम मोहम्मद (47) पुत्र शम्सदीन निवासी चिनोत गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पीएचई विभाग का कर्मचारी है। गंभीर हालत होने पर बाइक चालक अजित कुमार और गुलाम मोहम्मद को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें