फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो वाहनों की टक्कर में एक युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। छन्नी के पास दो वाहनों में टक्कर हो गई है। हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं, दोनों वाहनों के चालकों को भी मामूली चोटें आई हैं। घायल युवती की पहचान 25 वर्षीय जोया निवासी गुज्जरनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि छन्नी के पास तेज रफ्तार में आ रही दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जैसे ही हादसा हुआ तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार चालक लापरवाही से वाहन चला रहे थे। इससे टक्कर हो गई। दोनों कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें