बिलावर। फिंतर-बिलावर सड़क पर तेज गति से चल रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वाहन में सिर्फ चालक और कंडक्टर ही थे। घटना मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे देवल गांव की फॉरेस्ट नर्सरी के पास हुई। कटली रूट की एक मिनी बस का चालक फिंतर गांव स्थित पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर मिनी बस डिवाइडर पर चढ़ गई।
आसपास के लोगों को पता चला तो मौके पर पहुंचकर चालक और कंडक्टर को मिनी बस से बाहर निकाला। हालांकि उनहें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। स्थानीय प्रेम सिंह, अर्जुन कुमार और अन्य ने ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।