फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस घर की चारदीवारी से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कटली सड़क खस्ताहाल होने के कारण सोमवार को दोपहर करीब एक बजे धार-डूगनू की तरफ जाने वाली एक मिनी बस फिसल कर एक घर की चारदीवारी के साथ जा टकराई। हादसे में मिनी बस में सवार करीब 15 लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि मिनी बस बिलावर से सवारियों को लेकर धार डूगनू जा रही थी। इस दौरान बिलावर से तीन किलोमीटर दूर बारिश के कारण फिसलन बढ़ने से और सड़क की चौड़ाई कम होने से चालक नियंत्रण खो बैठा। इस कारण मिनी बस सड़क किनारे एक चारदीवारी से टकरा गई।
विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। लोगों का कहना है कि जल्द सड़क की मरम्मत की जाए और उसका विस्तारीकरण किया जाए। स्थानीय अनिल कुमार शर्मा ने सरकार से मांग की है कि जल्द बिलावर से कटली की तरफ जाने वाली सड़क की सुध ली जाए। मुल्क राज ने कहा कि हर दिन इस सड़क पर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। गड्ढों से हादसे का डर बना रहता है। किशोरी लाल ने मांग की कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जाए। देशराज ने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर सड़क खस्ताहाल है, उसे ठीक किया जाए, ताकि लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें