अखनूर। ज्यौड़िया रोड पर एक मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई। मौके से वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
सोमवार शाम को ज्यौड़िया रोड के गांव देवीपुर के पास मुख्य रोड पर मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा में आ रहे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान सुनील कुमार निवासी सौहगाना कानाचक के रूप में हुई की मौत हो गई। पुलिस की देखरेख मे शव उप जिला अस्पताल में रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। संवाद