फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर पुलिस ने बाइक चोर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी और बरामद मोटरसाइकिल - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस ने मंगलवार को वाहनों की चोरी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गांव सोहल अस्पताल के पास पिछले दिनों मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। मामले की जांच एसएचओ इंस्पेक्टर हिलाल अजहर की देखरेख में पीएसआई जुल्फिकार अहमद को सौंपी गई थी। जांच के दौरान आईओ ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की, जिसमें एक संदिग्ध नीरज शर्मा निवासी बड़गल कलां तहसील अखनूर को हिरासत में लिया गया और गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी संलिप्तता कबूल कर ली और उसके खुलासे पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। आगे की जांच जारी है। अन्य मामलों में आरोपियों की संलिप्तता के बारे में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें