एसीबी(भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने राजोरी के वन रक्षक अनिल कुमार और एजाज मिर्जा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता के परिवार के खिलाफ डीएफओ, राजोरी में दर्ज एक झूठी शिकायत को निपटाने के लिए अनिल कुमार, वनरक्षक एजाज मिर्जा रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
डीएफओ राजोरी ने उक्त शिकायत के संबंध में रिपोर्ट देने के लिए रेंज अधिकारी राजोरी को निर्देशित किया था। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उसके भाई ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, जो मामले की जांच कर रहे थे। जिसके दौरान उन्होंने मामले को तत्काल निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की बात सामने आई।
आरोपी व्यक्तियों अनिल कुमार, वन रक्षक और एजाज मिर्जा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया जिसने जाल बिछाया और वन रक्षक अनिल कुमार को शिकायतकर्ता के भाई से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।