फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर के बीच जल्द एसी बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की तर्ज पर अब मंदिरों के शहर जम्मू और धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले श्रीनगर शहर में वातानुकूलित (एसी) बसें चलेंगी। परिवहन विभाग शहर में बढ़ते निजी वाहनों के बोझ को कम करना चाहता है।
विज्ञापन


इसलिए विभाग की कोशिश है कि काम पर जाने वाले और शहर में निजी वाहनों में घूमने वाले लोग सरकारी बसों में सफर करें। इससे विभाग अपना राजस्व भी बढ़ाएगा और सड़कों से वाहनों का बोझ भी कम करेगा। यही नहीं, शहर के हंगरी रूट के लिए डीलक्स बसों को चलाने की भी योजना है।

परिवहन मंत्री, अब्दुल गनी कोहली ने कहा कि गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर, कुंजवानी बाईपास, सैनिक कालोनी, यूनिवर्सिटी रोड, श्रीनगर में जवाहर नगर, बिलवाड़ रोड, लाल चौक, कश्मीरी बाग सहित जम्मू और श्रीनगर के उन इलाकों में एयर कंडीशन बसें चलाने की योजना है, जहां पर अपर क्लास सोसायटी की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रस्ताव केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को भेजा

इन इलाकों में पहले से मेटाडोर और आटो रिक्शा सर्विस है, लेकिन बहुत से लोग हैं, जो मेटाडोर में सफर नहीं करते। वह अपने निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। यदि शानदार एसी बसें होंगी तो लोग इनमें सफर करेंगे।

इससे उन्हें भी पार्किंग और ड्राइविंग के तनाव से निजात मिलेगी। योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। शुरुआत में जम्मू और श्रीनगर के  लिए दस-दस बसें चलाने की योजना है।

हंगरी रूट के लिए डीलक्स
फिलहाल जम्मू और श्रीनगर शहर में पांच-पांच डीलक्स बसें चलाने की योजना भी तैयार कर ली गई है। इन बसों को शहर के हंगरी रूट पर लगाया जाएगा (हंगरी रूट से मतलब उन मार्गों से है, जहां फिलहाल बस सेवा उपलब्ध नहीं है या नाममात्र है), ताकि लोगों को बस सेवा के लिए दरबदर न होना पड़े।

इसकी फंडिंग राज्य सरकार करेगी। योजना बनाकर सरकार को सौंप दी गई है। कोहली का मानना है कि एयर कंडीशंड और डीलक्स बसें शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए भी काफी लाभदायक होंगी।

जो लोग शहर में टैक्सी लेकर महंगे दामों पर घूमते हैं, वह एयर कंडीशन बसों में सस्ते दाम पर घूम सकेंगे। हालांकि एसी बसों का किराया सामान्य बसों की तुलना में कुछ ज्यादा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें