फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अभाविप ने उधमपुर पहुंचने पर पूर्वोत्तर दल का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 'उधमपुर हो या ईटानगर अपना देश अपने अपना घर' के नारे के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत के उत्तर पूर्व से आए हुए प्रतिनिधियों का फूल माला के स्वागत किया।
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल बलवंत सिंह विशेष अतिथि परिषद के रूप में मौजूद थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा उपस्थित रहे। उधमपुर नगर अध्यक्ष डॉ. रविंदर कुमार ने प्रतिनिधियों का विधिवत रूप से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिनिधियों को उधमपुर के इतिहास और स्थानीय संस्कृति के बारे में जानकारी दी। अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि एसईआईएल यात्रा वर्ष 1966 से निरंतर चलती आ रही है और यह यात्रा राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश देती है। इससे भारत के पूर्वोत्तर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए प्रतिनिधियों को भारत को जानने का अवसर मिलता है। इस मौके पर जिला सोशल मीडिया संयोजक गगन चाढ़क ने बताया कि यह दल उधमपुर के विभिन्न क्षेत्र में जाएगा। इनमें मुख्य रूप से भारत की सबसे लंबी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल, पटनीटाॅप और नत्थाटाप भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें