फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गैरहाजिर मिले डाक्टरों की अब खैर नहीं

Sat, 28 Nov 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे डाक्टरों की छुट्टी करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक विभाग की ओर से ऐसे डाक्टरों को बर्खास्त करने की सूची शीघ्र जारी हो सकती है। ड्यूटी से गायब डाक्टरों को कई बार नोटिस देने के बावजूद उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार 105 डाक्टर ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। इनमें अधिकांश ऐसे डाक्टर हैं, जिन्हें स्थानांतरण या नई नियुक्ति के साथ दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में भेजा गया था, मगर ये डाक्टर वहां ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं।

नतीजतन ऐसे अधिकांश क्षेत्रों में छोटी सी बीमारी पर भी मरीजों को शहरी अस्पतालों में आना मजबूरी बना हुई है। इसमें नियमों के तहत जिन डाक्टरों को पर्याप्त नोटिस जारी किया गया है, उन्हें बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


इनमें अधिकांश डाक्टर राज्य या राज्य से बाहर निजी सेक्टर में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार का ऐसे डाक्टरों को राज्य में वापस लाने का प्रयास विफल रहा है। जम्मू संभाग के दस जिलों में डाक्टरों के करीब दो हजार पदों पर साढ़े पांच सौ पद खाली ही पड़े हुए हैं।

अक्तूबर 2014 में जम्मू संभाग के खाते में डाक्टरों के 154 नए पद सृजित किए गए थे, लेकिन विशेषज्ञ डाक्टरों के पदों को भरने में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है। दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी मरीजों के लिए आफत बनी हुई है। इसमें त्वचा विशेषज्ञ, स्त्री विशेषज्ञ, न्यूरो विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक विशेषज्ञ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें