फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस दिन खुलेगा जम्मू का अभिनव थियेटर

Thu, 26 Nov 2015 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीणीकरण करके करीब पांच साल बाद अभिनव थियेटर कलाकारों को समर्पित होगा। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद छह दिसंबर को थियेटर का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


थियेटर के शुरू होने के बाद सांस्कृतिक और साहित्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के अतिरिक्त सचिव डा. अरविंदर सिंह अमन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पहले थियेटर को तीन दिसंबर को खोला जाना था।

लेकिन अब इसका छह दिसंबर को उद्घाटन होगा। शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार मूव के बाद प्रसिद्ध अभिनव थियेटर को कला प्रेमियों के लिए खोलने का काम तेज किया गया है। थियेटर को पूरी तरह से वातानुकूलित करने के साथ छह सौ से अधिक आरामदायक कुर्सियां स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन


युवा कलाकारों को आधुनिक स्टेज के साथ नए साउंड सिस्टम में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। अभिनव थियेटर के नवीणीकरण के लिए करीब पांच साल पहले थियेटर गतिविधियों के लिए इसे बंद किया गया था। करीब सात करोड़ रुपये की लागत से अभिनव थियेटर को नई शक्ल दी गई है।

नए थियेटर में स्थानीय कलाकारों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। इसमें थियेटर के साथ अन्य गतिविधियां शुरू हो पाएंगी। थियेटर प्रेमियों के लिए अभिनव थियेटर जम्मू में आगामी फरवरी 2016 में अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। इसमें दुनिया भर के विख्यात थियेटर ग्रुप शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


यहां पहली बार ऐसे बड़े फेस्टिवल का आयोजन होगा। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल से स्थानीय कलाकारों को दुनिया से जुड़ने का मौका मिलेगा। इससे पूर्व थियेटर खुलने के साथ थियेटर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा वित्त एवं संस्कृति मंत्री हसीब ए द्राबू ने ओपन एयर थियेटर बनाने पर जोर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें