फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, साढ़े चार साल बाद क्या हुआ जम्मू में खास

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े चार साल बाद खुले अभिनव थियेटर में सोमवार से वार्षिक नाट्य उत्सव का आगाज किया गया। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से 20 दिसंबर तक करवाए जा रहे इस उत्सव में डोगरी, हिंदी, पंजाबी, कश्मीरी, हिंदुस्तानी भाषा में नाट्यों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले दिन डोगरी नाटक एंटिगोनी में दिखाया गया कि किस तरह एक राजा देवी-देवताओं के सिद्धांतों को भूलकर अपने हठ में सब कुछ गंवा देता है। समूह थियेटर की ओर से मंचित इस ग्रीक नाटक का डा. सुधीर महाजन ने डोगरी में रूपांतर और रविंद्र शर्मा ने निर्देशन किया। नाटक एंटिगोनी और राजा क्रियान के इर्द-गिर्द घूमता है।

एंटिगोनी के पालीनाइसेस और एटियोक्लीज दो भाई होते हैं। दोनों बाप की सत्ता पाने के लिए खुद लड़कर मर जाते हैं, लेकिन क्रियान राजा एटियोक्लीज को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का हुक्म देता है, जबकि पालीनाइसेस को बाहर से राष्ट्र में आने के लिए लड़ने पर उसके शव को कोई सम्मान नहीं देता है। इसका एंटिगोनी विरोध करती है और खुद पालीनाइसेस के शव को सम्मान देती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

तालियों से गूंज उठा अभिनव थियेटर

क्रियान को पता चलने पर वह एंटिगोनी को गुफा में डालने का फरमान देता है। एंटिगोनी कहती है कि किसी के भी शव को सम्मान देना उसका अधिकार है। इस बीच राजा के बेटे हैमन को इस बारे में पता चलता है।

एंटिगोनी को चाहने वाला हैमन उसे ढूंढते हुए गुफा तक पहुंचता है, लेकिन वह खुदकुशी कर चुकी होती है। यह सदमा बर्दाश्त न करते हुए हैमन भी खुदकुशी कर लेता है।

बेटे की मौत से पागल राजा की मां भी जान दे देती है। जिससे राजा का पूरा परिवार खत्म हो जाता है। इस दौरान बुद्धिजीवी कहते हैं कि भगवान के बनाए सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

नाटक में विभिन्न किरदारों में कनिका शर्मा, सुनिधि शर्मा, अविनाश, हमप्रीत, शुभम सिंह आदि ने भूमिका निभाई। कलाकारों का हौसला बढ़ाने संस्कृति विभाग के आयुक्त सचिव हेमंत शर्मा, अकादमी के सचिव डा. अजीज हाजनी, अतिरिक्त सचिव अरविंदर सिंह, अंजलि , वीके सिंह आदि पहुंचे। मंगलवार को संगम तरु आर्ट ग्रुप की ओर से शंकर शेष के लेखन और सौरभ वर्मा के निर्देशन में हिंदी नाटक फंदी का मंचन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें