तुम्हारे आंसुओं ने कई दिलों को हिला दिया है .... तुम्हारे हर आंसू ने हमारे हृदय को झकझोरा है। यह लाइनें सोमवार को आतंकियों की गोलाबारी में शहीद हुए पुलिस के एएसआई अब्दुल रशीद की मासूम 5 साल की बेटी जोरा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने लिखी हैं।
एएसआई रशीद की दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। शव घर पहुंचने पर शहीद की पांच साल की बच्ची के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हर किसी का दिल उसे देख कर पसीज रहा था। डीआईजी दक्षिण कश्मीर एसपी पाणि ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट में अपने गुस्से और पीड़ा को बयां किया है।
डीआईजी पाणि ने अपनी पोस्ट में बच्ची के लिए लिखा कि आपके पिता की तरह हम सभी जम्मू कश्मीर पुलिस बल का प्रतिनिधित्व करते हैं और आपके पिता वीरता और बलिदान की पहचान हैं।