फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेहराज से धक्कामुक्की के विरोध में सड़क पर उतरे आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मेहराज मलिक से विधानसभा में धक्कामुक्की के विरोध में कार्यकर्ताओं ने वीरवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंदिरों के शहर जम्मू में शराब के ठेके बंद करने की मांग भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में डोडा से विधायक मेहराज मलिक ने भाजपा और पीडीपी पर धर्म पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंंने कहा कि भाजपा वाले सिर्फ खुद को हिंदू समझते हैं। हमें धर्म की राजनीति नहीं बल्कि इंसानियत के लिए काम करना है। इस मौके पर यासीर मट्टू, सुरेंद्र सिंह सिंगारी, अमित कपूर, जयेश गुप्ता, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, संदीप शर्मा और अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें