फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के सहयोग से रांची में क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे कश्मीर के दिव्यांग क्रिकेटर आमिर

Fri, 21 Apr 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
अनंतनाग के दिव्यांग क्रिकेटर आमिर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर के अनंतनाग के दिव्यांग क्रिकेटर आमिर आने वाले दिनों में झारखंड में होने वाले एक क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे हैं। खास बात ये है कि आमिर के इस प्रतियोगिता में जाने की पूरी तैयारी भारतीय सेना की ओर से कराई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आमिर आगामी 22 अप्रैल को रांची में दिव्यांगजनों के लिए हो रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी टीम के अन्य 11 साथियों के साथ रवाना होंगे। आमिर को इस टूर्नामेंट में जाने के लिए सेना की ओर से पूरी मदद की जा रही है। आमिर के विषय में बात करते हुए सेना की 3 राष्ट्रीय राइफल्स के सीओ चंद्रप्रीत सिंह ने कहा कि आमिर की प्रतिभा को देखते हुए हमेशा से सेना के द्वारा उनकी मदद की जाती रही है। आमिर के लिए ये टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण होगा और आने वाले समय में भी सेना लगातार उनकी मदद के लिए तैयार रहेगी। 

वहीं वीरवार को अनंतनाग में खेले गए एक क्रिकेट मैच में आमिर और उनकी टीम को विजय मिली है। अनंतनाग के सीर में हुए इस मैच में दिव्यांग जनों की दो टीमों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट मैच के दौरान आमिर की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के द्वारा दिए गए 154 रनों के लक्ष्य को 15 ओवरों में हासिल कर लिया था। अमर उजाला से बातचीत के दौरान आमिर ने कहा कि पूर्व में अमर उजाला द्वारा उनका भरपूर समर्थन और सहयोग किया गया है, जिसके लिए वे इसके आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें