फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 केवी लाइन से निकली चिंगारी, 80 कनाल गेहूं की फसल तबाह

विज्ञापन
आग पर काबू पाने का प्रयास करते किसान व दमकल बिभाग कर्मी।
विज्ञापन
अरनिया। 11 केवी लाइन से निकली चिंगारी से शनिवार को गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 10 से अधिक किसानों की करीब 80 कनाल फसल को चपेट में ले लिया। जबकि मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह अरनिया में खेतों के ऊपर से गुजरने वाली 11 केवी लाइन से अचानक निकली चिंगारी से गांव मरोल में किसानों के खेतों में आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों ने इस संबंध में पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। पुलिस व दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। विभाग व स्थानीय किसानों के सहयोग से करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, मगर तब तक करीब दस किसानों की अस्सी कनाल खेतों में खड़ी गेहूं फसल जल कर राख हो चुकी थी।
किसान कृष्ण लाल, अर्जुन कुमार, शाम लाल, अजय कुमार, स्वर्ण लाल व संदीप कुमार आदि का कहना है कि गत वर्ष ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खराब हो गई थी, और इस बार आग की भेंट चढ़ गई। ऐसे में साल भर गुजारा करना काफी मुश्किलें पैदा करेगा।
विज्ञापन

एसडीएम साउथ ने विद्युत विभाग के साथ से की बैठक
अरनिया। क्षेत्र में लगी आग से जल कर राख हो चुकी गेहूं फसल की सूचना मिलते ही एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल दोपहर बाद करीब तीन बजे अरनिया पहुंचे। उन्होंने तत्काल ही तहसीलदार पूनिका, थाना प्रभारी तिलक राज और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारिओं से कहा कि खेतों में जाने वाली विद्युत आपूर्ति को काटे जाने के बाद अगर कोई किसान अपनी मर्जी से उन तारों को ट्रांसफार्मर से जोड़ता है तो उस पर कानून के तहत कार्रवाई करें। तहसीलदार को जल्द ही एक आदेश जारी करने को कहा, जिसमें कम से कम दस दिन तक बैंकट हाल में पहुंची बरात व शादी में हवाइयां व पटाखे न चलाने तथा कोई भी किसान विभाग द्वारा काटी गई विद्युत को बहाल करने के लिए ना जोड़े। अगर कोई आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार पूनिका ने कहा कि सोमवार को आदेश जारी कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें