विशनह क्षेत्र के मोर्चा पुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से घर के अंदर पड़ा सामान जलक
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव मोर्चा पुर में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि दमकल गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि जिस समय घर में आग लगी उस समय घर के सदस्य घर के बाहर ही थे। इस कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हो पाया।
घर के मालिक बलदेव राज पुत्र मोहनलाल ने बताया कि उनका सारा सामान इस आग में जलकर राख हो गया है। उन्होंने पांच लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनके घर में आग लगने की यह दूसरी बार की घटना हुई है। दो साल पहले भी इसी तरह उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।