फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2025 01:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बाड़ी ब्राह्मणा में घर लौट रहे एक युवक पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, युवक रात करीब 10:30 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने सड़क के बीचों-बीच अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी। युवक द्वारा आपत्ति जताने पर बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने बाड़ी ब्राह्मणा–बिशनाह मार्ग पर सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए लोगों को शांत किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके कुछ समय बाद जाम हटाया गया।
विज्ञापन


वहीं, घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमले के कारणों के साथ-साथ आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें