रियासी। पुलिस ने 70 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद इकबाल निवासी मलास (माहौर) के रूप में हुई है। यह मौजूदा समय में गन गांव में रह रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने स्थानीय बस अडडे के पास नाका लगाया था, जहां हर आनेजाने वाले वाहन चालकों सहित लोगों से पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे युवक को पूछताछ के लिए रोका। उसके संदिग्ध रवैये को देखते हुए तलाशी के दौरान 70 ग्राम चरस बरामद हुई। सूचना है कि उक्त युवक मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है।