रियासी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जिले में टीकाकरण और टेस्टिंग प्रक्रिया जोरशोर से जारी है, जिस कारण मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को कोरोना के 37 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें नौ ट्रैवलर्स शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग मिली जानकारी के अनुसार कटरा ब्लॉक में 18 नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें नौ ट्रैवलर्स हैं। वहीं, रियासी ब्लॉक में छह, पौनी में तीन और माहौर से एक नया मामला सामने आया है। आगामी दिनों में जिले में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी की संभावना है। जिला के सभी बैंक कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना शेष है। इसके अलावा रोजाना हर ब्लॉक में काफी संख्या में टेस्टिंग हो रही है। लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ ही मास्क पहनने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।