सतवारी थाना अंतर्गत तीन सप्ताह पहले भौर कैंप में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान वीरवार को जीएमसी में मौत हो गई।
पुलिस ने भौर कैंप निवासी शरण कौर (65) का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। गाडीगढ़ चौकी इंचार्ज शौकत के मुताबिक 14 अक्तूबर को अज्ञात दोपहिया वाहन ने भौर कैंप निवासी शरण कौर को टक्कर मार दी थी।
चालक घटनास्थल से फरार हो गया था, आसपास के लोगों ने महिला को जीएमसी में दाखिल कराया था। पांच नवंबर को महिला ने इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया।