फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Accident: डिवाइडर पार कर खेतों में जा गिरी गाड़ी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Tue, 23 Dec 2025 02:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के मीरा साहिब से बिश्नाह जा रही गाड़ी तेज रफ्तार के कारण डिवाइडर पार कर खेतों में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बिश्नाह जा रही गाड़ी खेतों में पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरा साहिब से बिश्नाह की तरफ जा रही एक गाड़ी तेज रफ्तार के चलते सड़क पर नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी तरफ खेतों में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल ड्राइवर को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचकर हादसे स्थल का निरीक्षण किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और सड़क पर गाड़ी का नियंत्रण न रख पाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें