फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आईईडी ब्लास्ट, सेना के बस्तर बंद वाहन को बनाया निशाना

Fri, 02 Aug 2019 08:43 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

- जम्मू कश्मीर के शोपियां में आईईडी ब्लास्ट
- सेना के वाहन को बनाया निशाना
- वाहन में 55 राष्ट्रीय राइफल के जवान थे सवार
विज्ञापन
आईडी ब्लास्ट में क्षतिग्रस्त हुआ सेना का वाहन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को आतंकियों ने आईईडी लगाकर सेना के वाहन को निशाना बनाया। इस वाहन में 55 राष्ट्रीय राइफल के जवान सवार थे। हालांकि इस धमाके में किसी भी जवान को ज्यादा चोटें नहीं आईं हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक शोपियां के दरबाग वतची इलाके में शुक्रवार तड़के तीन बजे आतंकियों ने आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाकर सेना के बस्तर बंद वाहन को निशाना बनाया। इस धमाके में जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया है।  
 
उधर, जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


शोपियां जिले के पांडुन्सन इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गुरुवार देर रात तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। सैन्य सूत्रों की माने तो इस मुठभेड़ में दो से तीन आतंकी मौजूद हैं और लगातार दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें