फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के चीनी कनेक्शन के बाद सेना सतर्क, कश्मीर में शुरू किया त्रिस्तरीय ऑपरेशन

Thu, 20 Oct 2016 12:52 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आतंकियों के ड्रैगन कनेक्शन उजागर होने के बाद सेना और सुरक्षा बलों ने पूरे कश्मीर में त्रिस्तरीय आपरेशन शुरू किया है।
विज्ञापन


इसके तहत एलओसी और बार्डर पर सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने के साथ ही घाटी में छिपे आतंकियों और उनके संरक्षकों की तलाश तेज कर दी गई है।

त्रिस्तरीय अभियान में घुसपैठ को विफल करना भी शामिल है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि घुसपैठ में सफल रहे आतंकी चीनी हथियारों की बड़ी खेप लेकर आए हैं।
Trending Videos

1990 के बाद सेना का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन

Indian Army - फोटो : Amar Ujala
1990 के बाद उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में सेना और सुरक्षा बलों का यह सबसे बड़ा सर्च आपरेशन है। संवेदनशील इलाकों के हर घर को खंगाला जा रहा है। दीपावली पर बड़े हमले के इनपुट मिलने के चलते यह आपरेशन शुरू किया गया है।

सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उड़ी हमले के बाद से आतंकियों के चीनी कनेक्शन के कई पुख्ता सबूत मिले हैं।

सीजफायर उल्लंघन के दौरान भी पाकिस्तानी रेंजर और सेना चीनी हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। पाक द्वारा दागे गए मोर्टार भी चीन निर्मित पाए गए हैं। बारमुला में आतंकी ठिकाने से चीन के झंडे की बरामदगी ने सेना को और सतर्क किया है।
विज्ञापन

पुलवामा और सोपोर में सर्च ऑपरेशन जारी

Indian Army - फोटो : Amar Ujala
बारामुला के बाद पुलवामा और सोपोर में सर्च आपरेशन जारी है। पुलवामा के अरिहल और सोपोर के वारपोरा से एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें आतंकियों को पनाह देने वाले और स्लीपर सेल के सदस्य शामिल हैं। दीपावली तक सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। पाकिस्तानी सेना कवर फायर देकर घुसपैठ कराने की कोशिश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें