भारत पाक सीमा पर बिछाई गई बारूदी सुरंग के सम्पर्क में आने से सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक मेढ़र के केजी सेक्टर में यह हादसा उस वक्त हुआ जब जवान सीमा के पास गश्त पर था और उसी वक्त गलती से उसका पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया।
जिससे तेज धमाका हुआ और जिसकी चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में घायल जवान की पहचान हवलदार विजय कुमार के रूप में हुई है जो सेना की 9 पैरा बटालियन में तैनात थे। हादसे में घायल जवान को तुरंत उपचार के लिए आर्मी अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद जवान हादसे की जांच में जुट गए हैं