जम्मू जोन के आईजीपी भीम सेन टूटी ने जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई है। टीम घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच में जुट गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर 11 मार्च को हुए हमले की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। जम्मू जोन के आईजीपी भीम सेन टूटी ने जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई है। टीम घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
डॉ. फारूक पर जम्मू के ग्रेटर कैलाश में शादी समारोह से लौटते वक्त हमला किया गया था। एक हमलावर ने बिल्कुल करीब से उन पर पिस्तौल तानकर फायरिंग की कोशिश की थी। सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला विफल कर दिया गया। गंग्याल पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसआईटी में ये हैं शामिल
एसएसपी संजय शर्मा, डीआईजी जेकेएस रेंज के एसओ
इरशाद हुसैन राथर, एसपी मुख्यालय
अरविंद कुमार संब्याल डीएसपी, संभागीय पुलिस मुख्यालय जम्मू