फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में सड़क हादसा: सीआईएसएफ के नौ जवान और चालक घायल, ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना; तीन जीएमसी जम्मू रेफर

Sun, 28 Jun 2026 03:31 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क कटड़ा

सार

कटड़ा के ताराकोट मार्ग के पास ब्रेक फेल होने से सीआईएसएफ जवानों को ले जा रही मिनी बस पलट गई, जिसमें नौ जवान और चालक घायल हो गए। हादसे में तीन गंभीर रूप से  घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
ताराकोट मार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त मेटाडोर और बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कटड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर ताराकोट मार्ग पर रविवार को सीआईएसएफ के जवानों को लेकर जा रही मेटाडोर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गई। हादसे में चालक समेत 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल पांच जवानों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। इनमें हेड कांस्टेबल पीके तिराई की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। हेड कांस्टेबल मदन मोहन, सीटी शम्मी कुमार, शिवचरण और भास्कर चौबे को भी आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) जवानों को मेटाडोर उनके कैंप में लेकर जा रही थी। बीच रास्ते अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत एवं बचाव दल ने तुरंत पहुंचकर सभी घायलों को मेटाडोर से निकाला और एंबुलेंस की मदद से उपजिला अस्पताल कटड़ा पहुंचाया। सुरक्षाकर्मी शम्मी कुमार, मदन मोहन, पीके तिराई, शिवचरण और भास्कर चौबे को गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। अन्य का उपचार कटड़ा अस्पताल में ही चल रहा है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मेटाडोर को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है।

ये हुए हैं घायल : घायलों में हेड कांस्टेबल मदन मोहन (36), हेड कांस्टेबल पीके तिराई (36), सीटी शम्मी कुमार (31), एसआई शिवचरण मीणा (34), हेड कांस्टेबल ए रमेश (38), कांस्टेबल बीडी सिंह (34), कांस्टेबल बी सरीनु (35), कांस्टेबल प्रत्युष (25), भास्कर चौबे (30) और मेटाडोर का चालक वीरेंद्र सिंह (30) शामिल हैं।

डीसी रियासी व सैन्य अधिकारी घायलों को देखने जम्मू पहुंचे
जीएमसी जम्मू रेफर किए घायल सुरक्षाकर्मियों का कुशलक्षेम जानने के लिए डीसी रियासी कुमार अभिषेक और सेना के अधिकारी रविवार दोपहर करीब 2:40 बजे जम्मू पहुंचे। उन्होंने जीएमसी के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता के साथ इमरजेंसी में पहुंचकर सैन्यकर्मियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जम्मू-कश्मीर के कटड़ा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सीआईएसएफ के आठ जवान और मिनी बस का चालक घायल हो गए। हादसा ताराकोट मार्ग के पास रियासी रोड पर हुआ जब ड्यूटी खत्म कर जवानों को कैंप की ओर ले जा रही मिनी बस अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें