फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की डील में फंसे अधिकारी, रिश्वत लेते सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2026 12:50 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया और एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह रिश्वत फैक्ट्री निरीक्षण से जुड़े एक मामले को निपटाने के लिए 40 हजार में तय हुई थी।
विज्ञापन
एसीबी, जम्मू-कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक सरकारी अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके वरिष्ठ अधिकारी को मामले में नामजद किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह मामला प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और बीएनएस  के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी अधिकारियों में सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) रविंदर कुंडू और वरिष्ठ सहायक गुर्दास शामिल हैं।

एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि गुर्दास को गिरफ्तार किया गया जब वह एईई रविंदर कुंडू की ओर से रिश्वत ले रहा था। आरोपी अधिकारी वर्तमान में श्रम विभाग के फैक्ट्री और बॉयलर निरीक्षक कार्यालय में तैनात है।

शिकायतकर्ता से फैक्ट्री निरीक्षण से जुड़े मामले को निपटाने के बदले पहले 60,000 रुपये की मांग की गई थी, जिसे बाद में 40,000 रुपये पर तय किया गया। एसीबी  ने बताया कि आरोपियों के आवासीय परिसरों पर छापे मारा जा रहा है और मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें