फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नौवीं कक्षा का छात्र स्कूल से लौटा, कमरे में जाकर लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के रानीबाग संत नगर गाढीगढ़ में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में 14 साल के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नौवीं कक्षा का छात्र था। वह परिवार में इकलौती संतान थी। बताया जा रहा है कि बच्चा स्कूल से घर आया और कमरे में जाकर पंखे के साथ फंदा लगा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिवार सदस्यों के अनुसार छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल से वह वापस घर पहुंचा था। उस समय घर में कोई नहीं था। इसी दौरान उसने दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर दी। छात्र की मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका है, जबकि पिता निजी कंपनी में काम करता है।
स्कूल से लौटने पर मां ने उसके कमरे का दरवाजा खुला देखा तो उसे बेड पर खड़ा देखा। उन्हें लगा कि शायद कुछ कर रहा है, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा जब कमरे के भीतर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने बताया कि छात्र का गत अप्रैल में आठवीं कक्षा का परिणाम आया था। वह अच्छे अंक के साथ पास हुआ था। स्कूल से भी उसकी कभी कोई शिकायत नहीं मिली। वह शांत स्वभाव का था लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि किसी परेशानी में हो।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। मां बार-बार बेहोश हो रही है, पिता बेसुध है। मोहल्ले वालों के साथ हर कोई हैरान है कि आखिर उसने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।
इस संबंध में गाढीगढ़ पुलिस चौकी ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार अभी परिवार में मातम पसरा है और प्राथमिक जांच ही हुई है। जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। छात्र के शव को जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दिया गया।

लाडलों का बदलते व्यवहार को गंभीरता से लें
वरिष्ठ मनोचिकित्सक डाॅ. जगदीश थापा ने कहा कि कई बच्चों में आत्महत्या संबंधी विकार और बार्डरलाइन व्यवहार विकार विकसित होता है। ऐसे बच्चे आत्महत्या के लिए प्रेरित होते हैं और मौका पाकर इसे अंजाम देते हैं। यह विकार जेनेटिक भी होते है। अधिकांश अभिभावक बच्चों के आत्महत्या से जुड़े व्यवहार को अनदेखा करते हैं, जिसके नतीजे गंभीर होते हैं। इसके अलावा भी आत्महत्या के लिए अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे व्यवहार वाले बच्चों की नियमित निगरानी के लिए अभिभावकों की भूमिका अहम रहनी चाहिए।

फंदे से लटका मिला महिला का शव

दोमाना। दोमाना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पटोली ब्राह्मणा में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। यह शव फंदे पर लटका मिला। मृतका की शिनाख्त 26 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। घटना के समय आरती घर में अकेली थी। सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तो ठेकेदार ने वहां जाकर शव लटका देखा। वह उसे अस्पताल ले गया। सूचना मिलने पर दोमाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें