फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जल्द लागू होगी नई मीडिया नीति: फर्जी खबरों पर लगाम की तैयारी, सोशल मीडिया भी दायरे के तहत

Fri, 30 Oct 2026 01:07 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर सरकार नई मीडिया नीति को अंतिम रूप देने में जुटी है जिसके तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी आधिकारिक दायरे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक ममता यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार अपनी नई मीडिया नीति को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। इसके तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी आधिकारिक दायरे में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक ममता यादव ने बताया कि नीति का ड्राफ्ट फिलहाल समीक्षा के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग समीक्षा के दौरान पूछे जा रहे सवालों का लगातार जवाब दे रहा है। उम्मीद जताई कि इस नीति को जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

ममता यादव ने बताया कि किसी भी नई नीति को लागू करने की प्रशासनिक प्रक्रिया होती है। यह प्रस्तावित नीति मौजूदा ढांचे की उन कमियों को दूर करेगी जो अब तक छूटी हुई थीं। आज के दौर में जनसंपर्क और संचार के क्षेत्र में सोशल मीडिया की भूमिका काफी बढ़ चुकी है। इसीलिए इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे डिजिटल माध्यमों को भी इस नई नीति का हिस्सा बनाया गया है।

यह कदम जम्मू-कश्मीर विधानसभा के हालिया शरदकालीन सत्र में उठे उस विवाद के बाद सामने आया है, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने बिना नियंत्रण वाले सोशल मीडिया न्यूज पोर्टल्स, ऑनलाइन ट्रोलिंग और भ्रामक जानकारियों के प्रसार पर गहरी चिंता जताई थी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक बशीर अहमद शाह वीरी ने जनप्रतिनिधियों पर होने वाले ऑनलाइन हमलों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए ठोस कानून की मांग की थी। सत्र में कई विधायकों ने नियामक ढांचे की वकालत की तो कुछ ने यह चेतावनी भी दी कि नए नियम प्रेस की आजादी को प्रभावित करने वाले नहीं होने चाहिए।

इस पर जवाब देते हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू ने 30 सितंबर 2026 को विधानसभा को बताया था कि सरकार एक नई नीति पर काम कर रही है। सूचना विभाग को इसके दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए चार महीने की मोहलत दी गई है।

मंत्री ने यह भी स्वीकार किया था कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग के लिए सिर्फ मीडिया को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, इसमें राजनीतिक लोग भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाली सामग्री की जवाबदेही तय करने की जरूरत पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें