फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Tue, 05 Apr 2016 11:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में मंगलवार को दो स्थानों पर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलवामा में एक आतंकी मारा गया। अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो पाया है। वहीं कुपवाड़ा में आतंकी भागने में सफल रहे। इनकी तलाश के लिए जवान सर्च अभियान चला रहे हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा बल के जवानों को पुलवामा के गुंडूरा गांव में हिजबुल मुजाहिदीन के कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसओजी, सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के जवानों ने एक मकान में छिपे आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने जवानों पर धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी।

देर शाम तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया। इस मकान में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। रात में भी रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान प्रदर्शन में एक दर्जन जख्मी

इलाके में सर्च अभ‌ियान जारी - फोटो : PTI
दूसरी ओर कुपवाड़ा जिले के दर्दपुरा (लोलाब) में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षा बलों को मिली। सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने दर्दपुरा के जिंदयाल गांव में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।  कुछ देर तक चली मुठभेड़ के बाद आतंकी भाग निकले। 

वहीं पुलवामा में मंगलवार को दोपहर मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस कार्रवाई में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

उनका मकसद सुरक्षा बलों का ध्यान बांट कर आतंकियों को फरार कराना था। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हवाई फायरिंग भी की गई। सूत्रों के अनुसार एक प्रदर्शनकारी गोली से भी जख्मी हुआ है, जबकि दर्जन भर घायलों को जिला अस्पताल पुलवामा में भर्ती कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें