फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जम्मू की तवी नदी में उफान: जब लहरों के बीच फंसी जिंदगी, तेज धारा के बीच फंसे शख्स का हुआ रेस्क्यू

Wed, 25 Jun 2025 10:54 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बारिश के कारण जम्मू की तवी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से एक शख्स नदी के बीचोबीच फंस गया। पानी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
तवी नदी में फंसा शख्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात भर हुई बारिश के कारण जम्मू की तवी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है। तवी नदी की तेज धारा के बीच एक शख्स फंस गया। जिसको बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एसडीआरएएफ की टीम शख्स को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन


कई जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 27 जून तक जम्मू संभाग के कई जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से भूस्खलन, बाढ़ और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। कश्मीर में भी गर्मी से राहत मिल सकती है।



30 जून तक निरंतर बारिश के आसार
तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा का आगाज हो रहा है। इससे पहले जम्मू संभाग के कई जिलों में सक्रिय हुए मानसून से बारिश होगी। ओरेंज अलर्ट से जिला राजोरी, रियासी, रामबन, जम्मू, उधमपुर, सांबा, कठुआ, डोडा अधिक प्रभावित होंगे। 30 जून तक निरंतर बारिश के आसार हैं। मंगलवार को दिनभर जम्मू में हल्के बादल छाए रहे। इससे पारे में गिरावट आई है, लेकिन आद्रता का प्रतिशत 76 हो जाने से उमस परेशान कर रही है। यहां न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें