फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे का एक हिस्सा धंसा, यातायात बंद, हजारों वाहन फंसे

Tue, 10 Mar 2020 03:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पिछले कई हफ्तों से रामबन और बनिहाल के बीच लगातार बारिश के बाद सोमवार को दलवास के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया है। इससे घाटी जाने वाले हजारों वाहन फंस गए हैं। 

विज्ञापन


भारी वाहनों को उधमपुर में रोक दिया गया है। हाईवे पर फंसे हल्के वाहनों को इमरजेंसी की स्थिति में निर्माणाधीन फोरलेन के साथ बनाई गई सड़क से गुजारने की कोशिश देर रात की जा रही थी।

बताया जाता है कि नाशरी टनल के दूसरी तरफ पिछले कई हफ्तों से बारिश के कारण पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे थे। इसके कारण हाईवे पर यातायात कई बार बंद किया गया। 
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में हाईवे पर चार बड़े बोल्डरों पर गिरे जिसमें दो लोगों की जान चली गई। सोमवार दोपहर हाईवे पर यातायात शुरू किया गया। इस दौरान जम्मू से घाटी की ओर जाने वाले वाहनों को रवाना किया गया। 

विज्ञापन

तभी तीन बजे के आसपास नाशरी टनल के दूसरी तरफ हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके बाद वहां सिर्फ हल्के वाहन ही एकतरफा गुजरने की जगह बची। लगातार नीचे से मिट्टी खिसकने के कारण शेष सड़क पर भी खतरा मंडर रहा था। 

इसके कारण यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। हाईवे बंद होने से एक बार फिर वाहनों की कतार लग गई। हाईवे निर्माण के लिए देर रात तक काम शुरू नहीं हो पाया था। बेहद जरूरी होने पर हल्के वाहनों को निर्माणाधीन फोर लेने के साथ बनाई जा रही सड़क से सावधानी पूर्वक गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें