फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू से दिल्ली के लिए कांग्रेस का बड़ा काफिला रवाना, वोट चोरी रैली में शामिल होंगे कार्यकर्ता

Sat, 13 Dec 2025 06:30 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू से दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोरी रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के करीब 1027 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को रवाना हुए। पार्टी नेताओं ने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया और लोकतंत्र व जन अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
जम्मू से दिल्ली तक कांग्रेस का विशाल जत्था रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वोट चोरी रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को जम्मू से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रवाना हुए। पार्टी के प्रदेश प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा समेत अन्य नेताओं ने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। पार्टी के अनुसार करीब एक हजार लोग यहां से गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश प्रमुख कर्रा ने कहा कि पिछले कई चुनाव में वोट चोरी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के विरोध में रैली का आयोजन किया गया है। पूरे देश से लाखों कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर पोल खोलेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि हम सभी जन अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर से 1027 कांग्रेसी रैली में शामिल होने के लिए गए हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री योगेश साहनी, वेद महाजन, मनमोहन सिंह, पूर्व विधायक एआर राथर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें