फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोपियां के जामिया सिराजुल-उलूम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में स्थित जामिया सिराजुल-उलूम में सोमवार को भीषण आग लग गई। हादसे के बाद लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण और नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, आग की लपटें सबसे पहले मदरसा परिसर के अंदर से निकलती देखी गईं। अग्निशमन विभाग के वाहन आपातकालीन सेवा दल, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की टीमों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जामिया सिराजुल-उलूम में आग बुझाने के बाद शोपियां के डीएसपी का कहना है कि अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। मदरसे के सभी छात्र सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें