फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांदरबल में ग्रेनेड के साथ आतंकियों का एक मददगार गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Aug 2020 03:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने जिले के बदरकुंड नर्सरी इलाके में लगाए गए एक नाके से ग्रेनेड के साथ आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। उसकी शिनाख्त शौकत अहमद को रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उसके जवानों ने 5 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मिलकर नाका लगाया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शौकत अहमद नाम का व्यक्ति गांदरबल का रहने वाला है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि वह किसके लिए काम कर रहा था।

अनंतनाग में बाइक सवार से मिले 50 कारतूस, गिरफ्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने एक मोटर साइकिल सवार के पास से असाल्ट राइफल के 50 कारतूस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी शिनाख्त स्थानीय युवक आदिल अहमद फैयाज भट के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को  कारीकादल में एक नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान मोटर साइकिल (जेके 03एफ-8588) पर सवार एक युवक वहां पहु्ंचा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एके 47 राइफल के 50 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बिजबिहाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने कारतूस लेकर वह कहां जा रहा था, कहीं उसके तार आतंकियों के साथ तो नहीं जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें