फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कठुआ में शूट हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म, जनवरी में होगी रिलीज

Sun, 29 Oct 2017 10:13 PM IST
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
2016 के उड़ी आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म जनवरी 2017 में रिलीज को तैयार है। खास बात यह है कि जहां इस फिल्म का निर्देशन जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के बनी इलाके के सुजाद इकबाल खान ने किया है वहीं लेखन भी जिला कठुआ के अबिनाश सिंह चिब ने किया है। फिल्म की स्क्रिप्ट में सागर नाथ झा ने भी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


एलओसी पार कर भारतीय सेना द्वारा आतंकी कैंप और ठिकानों पर की गई कार्रवाई पर आधारित इस फिल्म के मुख्य अंश भी जम्मू कश्मीर के मिनी कश्मीर कहे जाने वाले कठुआ जिले के सरथल, बनी कसबा, सरथली और चलोग में फिल्माए गए हैं। क्रिस्टल मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर जानकारी देते हुए फिल्म के निर्देशक सुजाद इकबाल खान ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि उनकी लंबे अर्से से चाह थी कि बनी की वादियों में फिल्म तैयार की जाए।

बीते साल माय फादर इकबाल फिल्म को नजदीक हिमाचल की लोकेश्र में फिल्माया गया था और इस बार पूरी टीम के साथ जुलाई अगस्त में बनी और आसपास के इलाकों में सर्जिकल स्ट्राइक पर शूटिंग की गई है। उन्होंने बताया कि बनी उनका पैतृक गांव भी है ऐसे में बालीवुड तक बनी की खूबसूरती को पहुंचाने का इससे बेहतरीन मौका नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से सेना के जज्बे और देश के लिए उनके हर लम्हे को देश के हर नागरिक तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


विजय भलवाई और सोनू जैन द्वारा सह निर्मित यह फिल्म देशभक्ति का जज्बा भर देगी। सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारिक यह थ्रिलर मिशन फिल्म होने के साथ ही सैनिकों की जिंदगी को भी दर्शकों के सामने रखेगी। फिल्म में दीपराज राणा, मीर सर्वर, लक्ष्मी लखविंदर सिंह, जिमी शर्मा, संजय सिंह, अमित पाठक और वेदिता प्रताप सिंह सेना के अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें