छन्नी हिम्मत में नायब तहसीलदार के कार्यालय के पास रिटायर्ड प्रिंसिपल चंद्रशेखर का घर है। इनके घर के आंगन में पड़े गमलों के बीच शनिवार एक गुब्बारा पड़ा हुआ मिला। परिवार के सदस्यों की इस पर नजर पड़ी तो देखा कि इसके साथ धागे से एक छोटा सा कागज बंधा हुआ है। जिस पर अंग्रेजी में लिखा गया था कि ‘वह मूसा भाई की मौत का बदला लेंगे। जम्मू में फिदायीन हमला करेंगे।’
परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसएचओ रत्न सिंह का कहना है कि एक डायरी के छोटे से पेज पर यह लिखा हुआ संदेश मिला है। यह किसी की शरारत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सारा इलाका वीआईपी है। आसपास के घरों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।