घगवाल में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। दोपहर को राजपुरा निवासी बद्रीनाथ शर्मा घगवाल गया था। इस दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल बद्रीनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।