फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन बने खालिद जहांगीर, तीन जिला उपायुक्तों का भी हुआ तबादला

Sun, 09 Feb 2020 07:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
खालिद जहांगीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक और फेरबदल में रविवार को तीन जिला उपायुक्तों समेत छह केएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। अनंतनाग के जिला उपायुक्त खालिद जहांगीर को जेएंडके सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। किश्तवाड़ के डीसी अंग्रेज सिंह राणा को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


गांदरबल के जिला उपायुक्त हशमत अली खान को वित्त आयुक्त राजस्व जेएंडके के कार्यालय में एग्रेरियन रिफार्म का संयुक्त वित्त आयुक्त बनाया गया है, जबकि जेएंडके सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन बशीर अहमद डार को अनंतनाग का जिला उपायुक्त बनाया गया है।

वित्त आयुक्त राजस्व जेएंडके के कार्यालय में एग्रेरियन रिफार्म का संयुक्त वित्त आयुक्त राजिंद्र सिंह तारा को किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांदरबल के अतिरिक्त जिला उपायुक्त शफाकत इकबाल अब गांदरबल के जिला उपायुक्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें