फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में थेरेपी मशीन में लिटाकर भूला स्टाफ: आधा घंटा झुलसती रही महिला, झुलसने के बाद भी ने नहीं की भर्ती

Tue, 31 Mar 2026 11:22 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

एम्स जम्मू में थेरेपी के दौरान स्टाफ मरीज को मशीन में छोड़कर चला गया, जिससे वह करीब आधे घंटे तक झुलसती रही।
विज्ञापन
इंदू देवी - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स जम्मू में थेरेपी के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। कठुआ निवासी महिला इंदू देवी ने बताया कि वह एम्स से स्किन थेरेपी करवा रही थीं। 24 मार्च को वह अस्पताल पहुंचीं। उन्हें कहा गया कि 25 मार्च को आएं। अगले दिन उन्हें एक मशीन में लिटाया गया।

विज्ञापन


मशीन को चालू करने के बाद स्टाफ और संबंधित कर्मी बाहर चले गए। मशीन करीब आधा घटा चलती रही। इससे अत्यधिक गर्मी पैदा हो गई। गर्मी बर्दाश्त न होने पर बाहर निकलने की कोशिश की जिससे करंट भी लगा। महिला का आरोप है कि पेट के ऊपर का हिस्सा और गर्दन झुलस गई है। महिला ने आरोप लगाया कि गंभीर स्थिति के बावजूद एम्स के डाॅक्टरों ने उनको भर्ती करने से इनकार कर दिया और दवाइयां देकर घर भेज दिया। महिला के परिजन का कहना है कि ऐसे मामले में मरीज को आईसीयू में भर्ती किया जाना चाहिए था। इंदू घर पर उपचार ले रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला 30 फीसदी तक झुलस गई है।

परिजन ने मामले की जांच कर जिम्मेदार डाॅक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार पुलिस थाने में एम्स प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। विजयपुर थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


एम्स निदेशक डीएन शर्मा बोले - जानकारी नहीं
थेरेपी के दौरान महिला मरीज के झुलसने और स्टाफ की लापरवाही के मामले में एम्स निदेशक डीएन शर्मा ने कहा कि इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें