फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में कैंडल मार्च: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि, एक्टर शारीब-सनी हिंदुजा भी मौजूद रहे

Tue, 03 Jun 2025 02:27 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, कटरा

सार

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कटरा में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिनेता चंदन रॉय सान्याल, शारिब हाशमी और सनी हिंदुजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कटरा में कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस दौरान अभिनेता चंदन रॉय सान्याल, शारिब हाशमी और सनी हिंदुजा भी मौजूद रहे।

कटरा पहुंचे अभिनेता सनी हिंदुजा ने कहा, "लोग यहां खुद खींचे चले आएंगे। मुझे ऐसा लगता है कि हम जो यहां आए हैं माता ने हमें बुलाया है। जिस तरह से हम सुरक्षित रूप से यहां पहुंचे हैं और स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं, उससे यह आश्वासन मिलता है कि कोई समस्या नहीं है। मुझे लगता है कि यह कुछ ही समय की बात है और मुझे लगता है कि पहले की तुलना में दोगुनी संख्या में लोग आएंगे। जब ऐसी घटनाएं (पहलगाम हमला) होती हैं, तो हम हिल जाते हैं लेकिन यह भी दिखाता है कि कैसे देश अपनी रक्षा के नाम पर एकजुट हो जाता है। उस समय हर कोई एकजुट होता है।"

विज्ञापन

 

वहीं, अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने कहा, "हमारा लक्ष्य उन सभी लोगों को संदेश देना है जो हमें देख रहे हैं, सुन रहे हैं - जम्मू-कश्मीर आइए। यहां पर्यटन जीवंत और फल-फूल रहा है। यहां डर का कोई माहौल नहीं है। आप जितना यहां आएंगे, उतना ही यहां के लोगों को मजबूती मिलेगी। इसलिए, कृपया वापस आइए। मेरा अनुभव अच्छा रहा है। मैं हर जगह लोगों को मुस्कुराते हुए देख रहा हूं। वे मेरा स्वागत कर रहे हैं। यह जरूरी था और मैं जम्मू-कश्मीर सरकार का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमें यहां बुलाया। मैं दुनिया को यह बताने आया हूं कि हम पाकिस्तान से डरते नहीं हैं। सभी नागरिकों को निडर होकर यहां आना चाहिए। यह इस देश का हिस्सा है। जितने लोग यहां आएंगे, उतना ही यह क्षेत्र और देश मजबूत होगा और पाकिस्तान की कोशिशें नाकाम होंगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें