फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ड्रग तस्करों की 81 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्करों के लगभग 81 लाख रुपये मूल्य के तीन मंजिला आवासीय मकान कुर्क किए हैं।
विज्ञापन

इनमें मोहम्मद यूनुस निवासी राख बरोटियां तहसील विजयपुर जिला सांबा, मासूम अली उर्फ काला निवासी राख बरोटियां तहसील विजयपुर जिला सांबा और शमास दीन उर्फ बच्चू निवासी राख बरोटियां तहसील विजयपुर जिला सांबा शामिल हैं। इनके खिलाफ विजयपुर थाने में मामले दर्ज हैं। पुलिस की ओर से की गई पूछताछ के दौरान आवासीय घरों की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई। यह संपत्ति प्रथम दृष्टया ड्रग तस्करों की ओर से नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई थी। पूरी कार्रवाई एसडीपीओ अरुण जमवाल की देखरेख में और एसएसपी सांबा वरिंद्र सिंह मन्हास की निगरानी में थाना प्रभारी विजयपुर सुशील शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने की। एसएसपी वरिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि इन आरोपियों पर थाने में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें